Categories: बलिया

बलिया में बिना अनुमति के नहीं खुल सकेंगे स्कूल और कोचिंग संस्थान, DIOS ने जारी किए आदेश

बलिया। डीआईओएस राकेश कुमार ने स्कूल व कोचिंग संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के स्कूल और कोचिंग संस्थान नहीं खोले जाएंगे, इसके साथ ही विद्यालयों के कार्यालय भी आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।

बता दें कि अभी जून का महीना आधा बीता है, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे समय में भी कई कोचिंग संस्थान बिना अनुमति से संचालित हो रहे हैं। जिसके चलते बलिया डीआईओएस ने ऐसे संस्थानों पर नकेल कसने के लिए नए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि जनपद के सभी बोर्ड के सभी माध्यमिक विद्यालय ग्रीष्मावकाश में बंद हैं।

किसी भी दशा में कोई भी विद्यालय बिना ज़िला विद्यालय निरीक्षक के पूर्वानुमति के नहीं खोले जाएंगे। मुख्यालय और आस-पास के विद्यालयों के कार्यालय भी अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। इसी क्रम में सभी प्रकार के कोचिंग संस्थान भी अगले आदेश बंद रखें जाय। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago