Categories: बलिया

बलिया के दो पूर्व प्रधान, दो सचिव व एक इंजीनियर से वसूले जाएंगे 2.9 लाख

बलियाः जनपद के दो अलग-अलग ब्लॉकों के दो ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता बरतने वाले दो पूर्व प्रधान, दो सचिव और एक इंजीनियर 2.9 लाख की राशि वसूली जाएगी। सभी से 15 दिनों के अंदर पैसे रिकवरी के आदेश जारी हुए हैं।

बता दें कि मनियर ब्लॉक के जिगिड़सर पंचायत के पूर्व प्रधान अरुण वर्मा, सचिव शशांक राय और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता अरुण मौर्य तथा नवानगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीसोटार के पूर्व प्रधान, सचिव अनिल वर्मा के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिगिड़सर में 01 दिसम्बर 2020 से 31 दिसम्बर 2020 के बीच पीएफएमएस के माध्यम से 22.865 लाख रुपये विभिन्न कार्यों पर खर्च किया गया था।

जब जांच की गई तो 1 लाख 6 हजार 439 रुपये की अनियमितता मिली। इसी तरह सीसोटार में 28.07 लाख रुपए में से 1 लाख 54 हजार 500 रुपए की गड़बड़ी मिली। उप कृषि निदेशक इंद्राज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया। जिसके बाद डीएम ने दोनों पूर्व प्रधानों, सचिवों और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से अनियमित तरीके से खर्च की गई धनराशि की वसूली और सचिवों पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिगिड़सर के पूर्व प्रधान से 35 हजार 480 रुपये, सचिव से 35 हजार 480 रुपये तथा अवर अभियंता से 35 हजार 480 रुपये रिकवरी का निर्देश दिया है। सीसोटार के पूर्व प्रधान से 51 हजार 500 रुपये और सचिव से भी 51 हजार 500 रुपये की वसूली का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने रिकवरी के आदेश जारी किए हैं।

सभी लोगों से अनियमित तरीके से व्यय की गई धनराशि का 33.33 फीसदी 15 दिनों में एकमुश्त जमा करने को कहा गया है। अगर संंबधित समय पर राशि जमा नहीं कराते हैं तो उनकी संपत्ति से वसूली की जाएगी। डीपीआरओ ने दोनों सचिवों पर नियम के विरुद्ध काम करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों सचिवों का वेतन भी रोक दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago