अग्निपथ योजना को लेकर बलिया में कई ट्रेनों में हुई तोड़फोड़, सामने आया डीएम का बयान

बलिया। सरकार की महत्वपूर्व योजना अग्निपथ को लेकर आज भी युवाओं का विरोध जारी है।  शुक्रवार सुबह नौजवानों ने बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की। बता दें कि गुरुवार को भी अग्निपथ योजना के विरोध में कई राज्यों के युवाओं में उबाल देखने को मिला था। कई जगह आगजनी हुई थी, रेल और सड़क मार्ग को रोका गया था।

बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ मामले में डीएम सौम्या अग्रवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में बलिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उपद्रवियों की भीड़ उमड़ी थी। जानकारी के बाद रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।  उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी तोड़फोड़ में जुटे थे लेकिन ज्यादा नुकसान होने से पहले उन्हें काबू में कर लिया गया। + डीएम ने कहा कि उपद्रवियों ने पथराव की भी कोशिश की है। इस संबंध में कार्रवाई जारी है।

ट्रेनों में तोड़फोड़ के समय अंदर यात्री थे मौजूद
बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को स्टेडियम में वार्ता के लिए रोक रखा था। तभी लाठी-डंडों से लैस लगभग 200 प्रदर्शनकारी स्टेडियम में मौजूद अपने साथियों को छुड़ाने के लिए पहुंच गए।  सैकड़ों की तादाद में यह प्रदर्शनकारी बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां कई ट्रेनों में तोड़फोड़ की। जिस समय प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में तोड़फोड़ किया उस समय अंदर यात्री भी मौजूद थे। उपद्रव के दौरान जीआरपी और बलिया पुलिस की प्रदर्शनकारियों से कई बार भिड़ंत भी हुई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago