बलिया के बेल्थरारोड में अग्निपथ के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, जमकर की नारेबाजी

बेल्थरारोड। केंद्र सरकार के द्वारा लॉन्च की गई अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है। अब बलिया के युवा भी सड़कों पर उतर आए हैं। बेल्थरारोड में योजना के विरोध में युवाओं ने जमकर नारेबाजी की साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

बेल्थरारोड में युवा सुबह से ही स्थानीय कृषि मंडी के पास जुटने लगे। धीरे-धीरे जब उनकी संख्या बढ़ती गई, तो युवा अग्निपथ वापस लेने के लिए नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे उभांव एसएचओ को भी युवाओं ने घेर लिया। पुलिस से बातचीत के बाद युवा अपनी मांग का ज्ञापन देने तहसील की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान युवा जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

युवाओं का दल चौधरी चरण सिंह चौराहे पर पहुंचा। जहां पर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता आ गए। इस दौरान युवाओं को वहीं रोक एसडीएम व एसएचओ उनसे बातचीत करने लगे। बातचीत में युवाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। जो युवा दो सालों से लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनका हाल बेहाल है।

इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। युवाओं ने कहा कि सरकार चार साल बाद उन्हें पेंशन भी देने की बात कहती तो कुछ समझ में आता। चार साल बाद हम युवा भटकने को मजबूर हो जाएंगे। युवाओं ने इस दौरान सेना भर्ती परीक्षा के रद्द होने की बात उठाई। एसडीएम ने कहा कि युवाओं की बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद युवा शांत हुए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago