Categories: बलिया

बलिया – मुण्डन संस्कार में आए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत

बलिया। लालगंज में दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर पंचायत के गड़ेरिया पुरवा में मुण्डन संस्कार की खुशी मातम में बदल गई। चचेरी बहन के यहां मुण्डन में भाग लेने आया युवक गंगा नदी में डूब गया। सूचना पर लालगंज चौकी प्रभारी अपने सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को बाहर निकाला गया।

दरअसल शिवपुर कपूर दियर पंचायत के गड़ेरिया पुरवा में शेष नाथ यादव के घर मुण्डन था जिसमे भाग लेने के लिए रेवती थाना क्षेत्र के छपरा साहिव कान्ही तुलसी छपरा गांव का युवक दीपक यादव उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र वेद प्रकाश यादव चचेरी बहन के यहाँ आया था। शिवपुर घाट पर पूजा कर महिलाओं के साथ गंगा के उस पार चला गया इस बीच एक अन्य युवक के साथ वह निर्माणाधीन पुल के पास नहाने लगा।
नहाते समय दोनों लड़के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे एक लड़के को तो लोगों ने बचा लिया पर दीपक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर लालगंज चौकी प्रभारी परमानन्द त्रिपाठी, अखिलेश यादव एसआई मौके पर पहुंचे और शव को खोजवाने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। खबर लिखने तक शव को नदी से निकाला नहीं जा सका।

उधर मुण्डन संस्कार की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोगों का कहना है कि घाटों पर कम से कम मुण्डन संस्कार के दिन जल पुलिस को रहना चाहिए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago