Categories: बलिया

बसंतपुर स्वास्थ्य केंद्र का DM ने किया औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले गायब, लगाई फटकार

बलिया। बलिया डीएम रवीन्द्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई की व्यवस्था ठीक ना पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ डॉ जयंत कुमार को निर्देश दिया स्वास्थ्य केंद्र की उचित देखभाल की जाए और यहां पर साफ सफाई व्यवस्था रखी जाए।

जिलाधिकारी ने इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक में रखी हुई दवाइयों के संबंध में जानकारी हासिल की। उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने पाया कई कर्मचारी अनुपस्थित है और कुछ हस्ताक्षर कर के केंद्र से गायब है।

इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश सीएमओ को दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ उज्जवल कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि यह अस्पताल कोविड काल के दौरान संक्रमीत को कोरनटाइन करने के लिए प्रयुक्त होता था। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बने 500 एल.पी.एम. के ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago