सिकंदरपुर में सावित्री जायसवाल ने ली अध्यक्ष पद की शपथ, मंत्री ने पूर्व विधायक संजय यादव की तारीफ की

बलिया। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर अरुण कुमार मिश्रा नें सिकन्दरपुर की नवनिर्वाचित चेयरमैन सावित्री जयसवाल माता संजय जायसवाल और 15 वार्डों के सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में पूर्व विधायक संजय यादव की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर से नवनिर्वाचित चेयरमैन सावित्री जयसवाल को जिताने में इस क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव का अहम योगदान रहा। यहाँ बीजेपी को जिताने के लिए संजय यादव दिन रात एक कर दिया था और उसी का नतीजा है की आज यहाँ बीजेपी की चेयरमैन शपथ ले रही हैं।  

वहीं इस मौके पर बोलते हुए बांसडीह विधायक केतकी सिंह नें कहा कि सिकन्दरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव का परिश्रम और मेहनत को जितना आंका जाए उतना कम है। क्योंकि इस विधानसभा में भाजपा के ही कुछ नेताओं ने इन्हें हराने में कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

कार्यक्रम में अतिथि विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, बांसडीह विधायक केतकी सिंह,भाटपार रानी विधायक सभाकुँवर, छट्ठू राम, विनोद शंकर दुबे, अरविंद राय, ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी, मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।

जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार गायक गोलू राजा और निशा उपाध्याय ने अपने गीतों के माध्यम से जनता का खूब मनोरंजन किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा अधिशासी अधिकारी सिकंदरपुर सीमा राय संजय जयसवाल विजय जायसवाल सतीश जयसवाल अनूप जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago