Categories: बलिया

बलिया में नहाते समय नदी में डूबा युवक, मौत

बलिया के फेफना में थमनपुरा गांव के सामने शुक्रवार देर शाम नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय अमन पासवान, अपने ननिहाल में नाना मनजीत पासवान के यहां रहकर पढ़ाई करता था, शुक्रवार के देर शाम गांव के कुछ लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और उसे डूबता देख साथ के लड़कों ने शोर मचाया और बाहर निकाला। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, युवक को तैरना नहीं आता था। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे पुलिस वैन से ही जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago