Categories: बलिया

बलिया में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलिया में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ रहती है और यहीं के एक स्कूल में पढ़ती है। उसकी पढ़ाई के दौरान एक अन्य नाबालिग लड़के से दोस्ती हो गई। वो 21 जून को दोपहर उससे मिलने गई थी। आरोपी नाबालिग को एक मकान में ले गया और उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से दुष्कर्म किया।

नाबालिग लड़की ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुख्‍य आरोपी के अलावा तीन अन्य आरोपी नाबालिगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (ए) (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच के हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को सोमवार को हिरासत में लेकर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को सुधार गृह में भेज दिया गया। पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago