Categories: बलिया

बलिया के बैरिया में सांप के डसने से युवती की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

बलिया के बैरिया में रानीगंज बाजार स्थित 22 वर्षीय कुमारी कोमल केसरी को गुरुवार रात सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत कोमल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि कोमल अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी बिस्तर पर चढ़े सांप ने उसे गर्दन पर 2 जगह काट लिया। कोमल के चीखने से परिवार के लोग जागे और तुरंत उसे लेकर सोनबरसा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर काजिम ने कोमल को एंटी स्नेक वैनम के दो वायल दिए और बलिया रेफर कर दिया। लेकिन, बलिया पहुंचने से पहले ही कोमल की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि यदि डॉक्टर ने पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वैनम लगाया होता, तो कोमल को बचाया जा सकता था। उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वैनम उपलब्ध होने के बावजूद क्यों रेफर किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago