गुरुवार को बलिया के कृषि भवन में आयोजित एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान, एक किसान अचानक गश खाकर गिर पड़े। उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर ब्लॉक के सरियाव गांव के निवासी 65 वर्षीय जय प्रकाश यादव तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ शामिल हुए थे। वे कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को नींबू उत्पादन के अपने अनुभव साझा कर रहे थे, तभी अचानक वे गश खाकर गिर पड़े।
उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य किसानों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. अनुराग सिंह के अनुसार, जय प्रकाश की उम्र अधिक थी। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, हृदयाघात या ब्रेन हैम्रेज संभव कारण हो सकते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…