Categories: बलिया

बलिया एसपी ने काम में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक थानाध्यक्ष और एक चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों को काम के प्रति लापरवाही बरतने की वजह से निलंबित किया गया है। एसपी ने हल्दी थानाध्यक्ष निरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है और चौकी इंचार्ज सिविल लाइन मिथिलेश कुमार को थानाध्यक्ष हल्दी बनाया है।

बताया जा रहा है कि घटना 4 अक्टूबर की है, जब वादी के साथ गाली-गलौज व मारपीट के दौरान जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया था। तहरीर के आधार पर थाना हल्दी पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया, लेकिन इस जघन्य अपराध की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। यही नहीं, सीएचसी सोनवानी से सदर अस्पताल रेफर होने पर घायल के साथ थानाध्यक्ष द्वारा किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई।

इधर 12 अक्टूबर को दशहरा मेले के दौरान रामगढ़ बाजार में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने धक्का मुक्की की और जलेबी की दुकान में रखी कड़ाही के गर्म तेल से उसके हाथ जल गए। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने अशोक कुमार को निलंबित कर दिया।

इधर शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज चौकी पर सुबह करीब 7.30 बजे एक मकान से लगभग पांच लाख रुपए की चोरी की सूचना पीड़ित ने दी। आरोप है कि उप निरीक्षक रामानुज ने चोरी के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना नहीं दी और न ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए रामानुज को निलंबित कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago