Categories: बलिया

बलिया के सिकंदरपुर में सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े के मामले में बीडीओ निलंबित

बलिया के सिकंदरपुर में सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसमें कई शादीशुदा लोगों की दोबारा शादी कराई गई थी। इस घोटाले का वीडियो भी सामने आया था। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन ने वर्तमान बीडीओ देवेंद्र नाथ वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदकों की पात्रता की जांच की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई थी, लेकिन नवानगर ब्लॉक के बीडीओ देवेंद्र नाथ वर्मा ने कर्तव्य का उचित निर्वहन नहीं किया। इसके बाद सीडीओ ओजस्वी राज ने शासन को रिपोर्ट भेजी, इसमें बीडीओ की लापरवाही की पुष्टि हुई। इसके बाद शासन ने निलंबित कर दिया है। बीडीओ को सेवानिवृत्ति से लगभग  15 दिन पहले सस्पेंड किया गया है।

गौरतलब है कि बलिया में सामूहिक विवाह योजना में जनवरी में फर्जीवाड़ा हुआ था। इसकी गूंज प्रदेश स्तर तक पहुंची थी। 25 जनवरी को मनियर इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 300 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे थे, लेकिन बाद में फर्जीवाड़े के वीडियो वायरल हो गए। इसमें कुछ युवाओं ने पैसे देकर दूल्हा बनने की बात भी स्वीकार की थी। कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें कुछ युवतियों को खुद अपने गले में वरमाला डालते हुए देखा गया। इसके बाद इस मामले की गहन जांच शुरू कराई गई। जांच में दलालों की मिलीभगत से 240 से अधिक फर्जी शादियों का खुलासा हुआ।

जांच में ।सामने आया कि सामूहिक विवाह में दलालों की संलिप्तता से शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ। तीन अधिकारी-कर्मचारियों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच में 240 अपात्रों की पुष्टि के बाद जिलास्तरीय अधिकारियों ने विभागीय जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago