Categories: Uncategorized

बलिया में अपने स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को फर्जी रूप से परीक्षा दिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया में बीएड परीक्षा में फर्जी एडमिट कार्ड बनाकर अपने स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी है और उसने अपनी जगह पर किसी और को परीक्षा देने भेजा था।

बताया जा रहा है कि बलिया के राम दहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट पर 9 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसने अपना नाम दिलीप कुमार सिंह बताया। दिलीप कुमार वास्तिवक परीक्षार्थी पंकज कुमार सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था। इसने पंकज कुमार के एडमिट कार्ड पर फर्जी तरीके से अपना फोटो लगाया और उपस्थिति पुस्तिका पर फर्जी हस्ताक्षर बनाया। पुलिस ने दिलीप को हिरासत में लेकर पंकज की तलाश शुरू कर दी।

16 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त एयरफोर्स का रिटायर्ड कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago