बलिया के रसड़ा की स्थानीय पुलिस और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 क्विंटल पटाखे बरामद किए हैं। इन पटाखों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पटाखे श्री नाथ बाबा रोड स्थित सेंट्रल बैंक के सामने स्थित गोदाम से बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पटाखे 192 कार्टून और 11 बोरी में भरकर रखे गए थे। कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से अविनाश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी हनुमान गली ब्रह्मस्थान वार्ड 22 का निवासी बताया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताा कि त्योहार के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भंडारण व विक्रय की रोकथाम के के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ये सफलता मिली है। इसकी बाजार की कीमत लगभग दस लाख रुपये से ज्यादा है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…