बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने काम के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने की वजह से पुलिसकर्मियों पर इतना सख्त एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को दोपहर करीब 11 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रासिंग के पास एक शोरूम में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया था। इसी सूचना पर उक्त ई-रिक्शा को पुलिस चौकी सिविल लाइन पर लाकर खड़ा करने, शोरूम के मालिक द्वारा ई-रिक्शा के मालिक से आपसी समझौता कर लिया गया।
इसके बाद भी ई-रिक्शा छोड़ने के नाम पर पुलिस कर्मियों ने रिश्वत मांगी और ई-रिक्शा को सिविल लाइन पर रोके रखा और रात करीब 9 बजे छोड़ा। जब ये बात एसपी को पता चली, तो उन्होंने लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में आरक्षी आशीष सैनी और आरक्षी सौरभ कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…