बलिया के बांसडीह क्षेत्र के सुखपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की मांग को लेकर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। अब प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुल 17 प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसको लेकर व्यापारी संघ में काफी आक्रोश का माहौल है।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सुखपुरा वासियों ने CHC को संचालित करने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी आश्वासन दिया था, जो पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुआ। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए छात्र नेताओं ने गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन हम लोग इससे विचलित नहीं होंगे और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।
रोहित सिंह ने कहा कि सीएमओ का पुतला दहन करने के बाद फर्जी मुकदमा लगाया गया। हम डरने वाले नहीं हैं। जब तक CHC को जनहित में चालू नहीं किया जाएगा, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हम गांव-गांव जाकर भीख मांगकर पैसा इकट्ठा करेंगे और उसी से CHC के संचालन का प्रयास करेंगे।
बता दें कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के प्रयासों से हुआ था, लेकिन अब तक CHC के संचालन न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…