बलिया के फेफना में थमनपुरा गांव के सामने शुक्रवार देर शाम नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय अमन पासवान, अपने ननिहाल में नाना मनजीत पासवान के यहां रहकर पढ़ाई करता था, शुक्रवार के देर शाम गांव के कुछ लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और उसे डूबता देख साथ के लड़कों ने शोर मचाया और बाहर निकाला। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, युवक को तैरना नहीं आता था। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे पुलिस वैन से ही जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…