Categories: बलिया

बलिया में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कारोबारी की मौत, एक घायल

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में गुरुवार टेंट लगाते समय एक युवक करेंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक बुरी तरह घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछापार (रामापार) निवासी 35 वर्षीय सत्य प्रकाश वर्मा पुत्र रामेश्वर वर्मा प्रकाश टेंट हाउस के नाम से बहेरी में व्यवसाय करता था। गुरुवार को कड़सर निवासी फौजदार वर्मा के पुत्र के तिलकोत्सव में टेंट लगाने के लिए सत्य प्रकाश अपने साथियों के साथ पहुंचा था। दरवाजे पर जगह न होने के कारण बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय में टेंट लगाने के लिए पिकअप से पाइप इत्यादि उतारा जा रहा था। इसी बीच ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से लोहे का पाइप सटने से टेंट हाउस में काम करने वाला नितेश वर्मा (16) पुत्र कृपाल वर्मा (निवासी बाछपार, थाना पकड़ी, बलिया) छटपटाने लगा।

नितेश को देख कर सत्यप्रकाश उसे बचाने पहुंचा और बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद लोगों ने बिजली कटवाई। गंभीर रूप से झुलसे सत्यप्रकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल नितेश वर्मा को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago