Categories: बलिया

बलिया के डॉ. दयासागर गुप्ता बनें IIT हिमाचल में प्रोफेसर

बलिया के मोहन छपरा निवासी डॉक्टर दयासागर गुप्ता ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति किया गया है। बलिया से निकलकर आईआईटी में प्रोफेसर बनना वाकई गर्व की बात है। लिहाजा पूरे शहर में जश्न का माहौल है। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर दयासागर ने ये मुकाम हासिल किया है।

दयासागर मोहन छपरा के निवास हैं। उनके पिता का नाम परशुराम प्रसाद है। उन्होंने 2011 में यूपीटीयू से बीटेक किया। इसके बाद आईआईटी धनबाद से एमटेक कियाष 2018 में पीएचडी की उपाधि हासिल की। इसके पहले डॉ दयासागर गुप्ता कई विश्वविद्यालयों में काम कर चुके हैं। इसमें  लोकनायक जयप्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी छपरा बिहार, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी जायस अमेठी, सासाराम के शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, संत लोगोंवाल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पंजाब सहित देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं।

दयासागर को विदेश की संस्थाओं से भी नौकरी के कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने किसी को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपनी सेवा देश के लोगों को ही देने का निर्णय लिया। उनकी सफलता पर कई लोगों ने फोन कर बधाई दी है। इनके पैतृक गांव मोहन छपरा के प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडे गुड्डू ने कहा कि बलिया जनपद के एक छोटे से गांव मोहन छपरा में जन्मे डॉ दयासागर गुप्ता ने अपनी प्रतिभा के बल पर गांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago