बलिया में 422 गांव हुए ब्रॉडबैंड से लैस!

बलिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। जिले की कुल 940 ग्राम पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाना है। शासन ने इसकी जिम्मेदारी भारत ब्राडबैंड नेटवर्क लिमिटेड को सौंपी है।

पहले चरण में 422 गांवों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाए जाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। इसे 5 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए बीडीएनएल द्वारा 6 कंपनियों को कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय अधिकारियों की माने तो 8 विकासखंड़ों की 518 ग्राम पंचायतों को दूसरे फेज में ब्राड बैंक से जोड़ा जाएगा।

अभी बलिया की कुल 422 ग्राम पंचायतों को इंटरनेस से लैस कर दिया गया है। इसमें सोहांव की 46, गड़वार की 64, नवानगर की 47, नगरा की 87, हनुमानगंज की 54, बेलहरी की 30, मुरलीछपरा की 23, पंदह की 42, बेरूआरबारी की 24 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

सरकार की कोशिश है कि गांवों के पंचायत भवनों को इंटरनेट सेवा से लैस किया जाए। ग्रामीण केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लिए गांव में ही आवेदन कर सकें और उनकी प्रगति के बारे में गांव के पंचायत भवनों से जानकारी मिले। इसके अलावा ग्रामीण आबादी को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कौशल, ई-कृषि, ई-वाणिज्य जैसी सेवाओं का लाभ लेने में हाईस्पीड इंटरनेट मददगार साबित होगा।

वैसे तो बीएसएनएल के साथ कई निजी कंपनियों के तरफ सिमकार्ड के जरिए इंटरनेट सुविधा दी जा रही है, लेकिन अब ग्रामीण नेटवर्क को तेज बनाया जाएगा। बीएसएनएल जेटीओ शिवदयाल गुप्ता का कहना है कि जनपद के नौ ब्लॉकों को कुल 422 ग्राम पंचायतों को इस योजना के तहत डिजिटलीकरण का कार्य किया जा चुका है। 8 ब्लॉकों की 518 पंचायतों में भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago