Categories: बलिया

नाव हादसा- नाविकों का आरोप दबंग लोग करते हैं वसूली, DM से की पंजीकरण की मांग

बलिया: माल्देपुर संगमघाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हुए नाव हादसे के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। लगातार नाविकों पर नजर रखी जा रही है। इस वजह से नाविक परेशान हैं। पुलिस की तैनाती के कारण गंगा व सरयू घाटों पर नावें खड़ी हैं। बुधवार को किसी भी घाट पर नावों का संचालन नहीं हुआ। घाटों पर पुलिस जवान तैनात रहे।

बता दें कि हादसे के बाद से श्रीरामपुर, विजयीपुर, मझौवा, हांसनगर, नगवा, माल्देपुर सहित अन्य घाटों पर मुंडन संस्कार के लिए काफी कम भीड़ आ रही है। लोगों छोटी रस्मे अदा करके ही मुंडन संस्कार पूरा करवा रहे हैं। पुलिस भी देर तक किसी भी घाट पर रूकने नहीं देती।

इधर सख्ती से परेशान नाविकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से नावों के पंजीकरण की मांग की। नाविकों ‘का कहना है कि प्रशासन के मानक के अनुरूप नावों का संचालन करने से हमलोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। बिना पंजीकरण के नाव संचालन से श्रीरामपुर, विजयीपुर, नगवा, मझौवा सहित अन्य घाटों पर दबंग किस्म के लोग प्रति नाव पांच सौ रुपया वसूलते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। ऐसे में नाविका का कहना है कि नावों का पंजीकरण कर उन लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago