बलिया के रहने वाले युवक ने पंजाब के बठिंडा में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जैसे ही गोलियां खाई, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां 4 घंटे चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार पांडे (24) पुत्र वरिंदर पांडे निवासी नसीरपुर के रूप में हुई है। दीपक ने बठिंडा में नरुआना रोड पर छप्पड़ के पास सल्फास की 2 गोलियां निगल लीं। जहर खाने से उसकी हालत खराब हो गई। सूचना पर जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। जहां सड़क पर पड़ा युवक तड़पता मिला, उसके पास सल्फास की शीशी भी पड़ी मिली।
युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके गले में पाइप डालकर जहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन 4 घंटे चले इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक ने सल्फास खाने से पहले 6 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। युवक की मौत से पहले बंद कमरे में न्यायाधीश ने गंभीर अवस्था में पड़े युवक के बयान दर्ज किए।
मृतक ने कई निजी कारणों से सल्फास खाई है, जो पुलिस जांच का विषय है। मृतक के परिजन यूपी में रहते हैं। यहां पर युवक किराए के मकान में अकेला रहता था। मृतक आदेश अस्पताल में ENT का डॉक्टरी कोर्स कर रहा था। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…