Categories: बलिया

बलिया में 26 और 27 मई को ‘शहर सरताज’ का शपथ ग्रहण समारोह, जानिए कब किसे दिलाई जाएगी शपथ ?

बलिया में निकाय चुनाव के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। 2 नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों के लिए नव निर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों को 26 और 27 मई को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद 12 निकायों के नवनिर्वाचित 12 अध्यक्षों और 195 सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। निकायों के अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए नामित किया है।

बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नगर पालिका रसड़ा में 26 मई को गांधी पार्क में दिन में 11 बजे उपजिलाधिकारी रसड़ा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा 26 मई को नगर पंचायत सहतवार में बड़ा पोखरा में 4 बजे, मनियर के परशुराम बाबा के स्थान पर दिन में 11 बजे, बांसडीह में निकाय परिसर में दिन में एक बजे उपजिलाधिकारी बांसडीह नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।

इसी दिन नगरा में निकाय परिसर में 3 से 4 बजे के बीच उपजिलाधिकारी, रसड़ा और सिकंदरपुर के पदाधिकारियों को गांधी इंटर कॉलेज में दिन में 11 बजे उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर शपथ ग्रहण कराएंगे। इसके अलावा नगर पालिका बलिया समेत नगर पंचायत चितबड़ागांव, रतसड़, चितबड़ागांव और बेल्थरारोड, रेवती और बैरिया में 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

वहीं बलिया में नगर पालिका परिसर में शाम 4 बजे, नगर पंचायत चितबड़ागांव में कार्यालय परिसर- रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे और रतसड़ में बीका भगत के पोखरा परिसर में दिन में 11 बजे उपजिलाधिकारी सदर नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। 27 मई को ही नगर पंचायत बेल्थरारोड के पदाधिकारियों को जीएम इंटर कॉलेज में शाम 4 बजे उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड शपथ दिलाएंगे। इसी दिन नगर पंचायत रेवती के निकाय परिसर में दिन में 3 से 4 बजे उपजिलाधिकारी बांसडीह और नगर पंचायत बैरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी बैरिया शपथ दिलाएंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago