Categories: बलिया

जासूसी कांड के खिलाफ बलिया में युवा कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका

बलिया। जासूसी करवाने के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने सोमवार को बलिया में पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका व विरोध में नारेबाजी की। बलिया युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सूर्यकांत यादव के नेतृत्व में केंद्र सरकार के संरक्षण में हुए पेगासैस कांड (जासूसी करने के मामले) में जांच कराने की मांग करने के साथ-साथ मोदी सरकार का पुतला दहन किया। केंद्र सरकार होश में आओ जासूसी करना बंद करो। मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारों से युवा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार देश को बिना बताए ही इजराइल से जो तकनीकी लेकर भारत के नेताओं अधिकारियों एवं न्यायाधीशों पत्रकारों की बातों को रिकॉर्ड करना और सुनने का काम किया है । वह अत्यंत घृणित कार्य है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित सीबीआई के तमाम अधिकारियों की बातों को सुनकर केंद्र सरकार ने चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए उच्च तकनीकी का प्रयोग करके कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।

जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं । राहुल गांधी के मांग करने के बाद भी बड़ी बेशर्मी से सरकार संसद में इस बात को स्वीकार करने से बच रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशांत पांडे रिंशु, अबुल फैज , पंकज वर्मा, विशाल पांडेय , छठठु कनौजिया ,मनीष पाठक, कामेश्वर श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, अजीत यादव , अमरनाथ राम , मनीष पाठक, अजीत सिंह, अजीत ओझा, आदर्श तिवारी, दीपक राम, इलियास ख़ान आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago