बलिया। आगामी विधानपरिषद चुनाव को देखते हुए जिले राजनैतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अभी चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ। लेकिन कयास यह लगाया जा रहा है कि इसी साल के अंतिम माह में चुनाव हो सकता है। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। इस दौरान क्या बात हुई यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि पप्पू जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सीएम से मिलने के बाद रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी।
एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि मैं भारती जनता पार्टी में रहकर जनता की सेवा करूं और बलिया को विकाय के पथ पर ले जा संकू। उधर लखनऊ से एक सूत्र ने बताया कि मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद रविशंकर सिंह पप्पू भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वैसे यह भी बताते चले कि भाजपा के कुछ कद्दावर नेता भी लगे हुए हैं उनको पार्टी में शामिल कराने के लिए। वहीँ एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने बताया कि चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हो इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से
मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मैं बलिया में आऊंगा और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व पीएम के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में विशाल अस्पताल को योगी सरकार के हवाले करने का मन बनाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि योगी सरकार उस अस्पताल को चालू कराएगी। ताकि बलिया ही नहीं पूर्वांचल के कुछ जनपद के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिल सकें।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…