बलिया- ब्लॉक प्रमुख की अधिकारी-कर्मचारी को नसीहत, समय से पहुचे दफ्तर

बलिया। मुरली छपरा विकासखंड के नवनिर्वाचित लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह विकासखंड का विकास तेजी से करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। जिसके लिए अब उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों को ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित रहने को कहा है। साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कराने को कहा है। विकासखंड मुरली छपरा के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने विकासखंड पर उपस्थित होकर विकासखंड के सभी कर्मचारियों को उन्होंने बताया कि एपीओ, सचिव, एडीओ पंचायत, ग्राम रोजगार सेवक सहित जितने भी कर्मचारी है।

ब्लॉक मुख्यालय पर प्रत्येक कार्य दिवस को 10.30 बजे से 12.30 बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पर अवश्य उपस्थित रहेंगे। 2.30 से 4.30 बजे तक ग्राम सभाओं का भ्रमण कर उसके विकास एवं तरक्की के विषय में कार्ययोजना तैयार करेंगे और ग्राम सभा के पंचायत भवन पर उपस्थित रहेंगे। जिससे कि गांव के लोगों का छोटा से छोटा कार्य आसानी से हो सकें।
ब्लॉक प्रमुख ने शौचालय और जल निकासी का कार्य जल्द कराने की बात कही है। साथ ही उन्होंने पौधारोपण पर जोर दिया।

कहा कि पौधे लगाओ अभियान में तेजी लाएं। खंड विकास अधिकारी से उन्होंने अनुरोध किया कि जहां भी पौधारोपण हो चुका है और कुछ पौधे सुख गए हैं उसको तत्काल निकाल कर नए वृक्ष का रोपण कराया जाए। जिससे कि प्रकृति का संतुलन बना रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago