Categories: रसड़ा

बलिया में फ्रेंचाइजी संचालक से 8 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बलिया। रसड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूट चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आज फिर रसड़ा क्षेत्र में लूट की वारदात हुई। जहां असलहा सटाकर फ्रेंचाइजी संचालक से 8 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गांव के पास सोमवार की शाम 3 बाइक सवार लुटेरों ने असलहा सटाकर फ्रेंचाइजी संचालक से 8 लाख रुपये लूट लिए।

घटना तब हुई जब फ्रेंचाइजी संचालक अफताब अहमद गाजीपुर जनपद के थाना कासिमाबाद आंवरापुर गांव निवासी बाइक से अपने घर जा रहे थे। उनके पास 8लाख रुपयों से भरा बैग था। फ्रेंचाइजी संचालक नगहर गांव के समीप पहुंचा था कि कासिमाबाद की तरफ से आ रहे बाइक पर 3 नकाबपोश लुटेरों ने आफताब की गाड़ी नगहर गांव के पास रोककर कनपटी पर असलहा सटा दिया। जिसके बाद रूपए लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षण नागेश उपाध्याय ने कहा कि बहुत जल्दी लूट का पर्दाफाश पुलिस कर देगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago