Categories: बलिया

बलिया- दो हफ्ते पहले हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

रतसर। पुलिस ने लगभग एक पखवाड़ा पूर्व हुए चोरी का खुलासा करते हुए दो नाजायज चाकू व एक लाख पैतीस हजार रुपये मूल्य के गहनों तथा तीन हजार पांच सौ रुपए नकदी के साथ तीन शातिर चोरों व माल खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा करते हुए थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि गत 9जुलाई की रात में थाना क्षेत्र के सरभारी कला गांव में राधेश्याम पांडेय के घर से लाखों रुपए के आभूषण व नकदी की चोरी कर लिए थे।

थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। रविवार की देरशाम को रतसर चौकी प्रभारी दशरथ उपाध्याय गश्त पर थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चोर चिलकहर रेलवे स्टेशन पर चोरी का माल बेच रहे हैं। तत्काल चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए और दबोच लिया। पूछताछ में चोरों नेे अपना नाम व पता राजेश मुसहर निवासी चितबड़ागांव दिबु मुसहर व पप्पू मुसहर निवासी बर पकड़ी तथा दुकानदार शत्रुघ्न वर्मा निवासी नाईक डीह, थाना दुल्हपुर गाजीपुर बताया।

इनके पास से चोरी किये हुए एक लाख पैतीस हजार रुपए के सोने के गहने मिले। थाना प्रभारी ने तीन चोरों सहित दुकानदार को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago