Categories: Uncategorized

बलिया के बेल्थरारोड में युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में गमगीन माहौल है। अपने लाडले बेटे को खोने वाली मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बेल्थरारोड के वार्ड नंबर 7 का रहने वाला 30 वर्षीय नितेश गुप्ता अपने 3 भाईयों में सबसे छोटा था। उसके 2 बड़े भाई दुर्गेश और नंदलाल बाहर नौकरी करते हैं, नितेश भी अक्सर बाहर जाने की जिद करता था। गुरुवार शाम वो घर से थोड़ी दूर स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और टलतते हुए जीआरपी चौकी से आगे बढ़ गया।

चश्मदीदों के अनुसार, नितेश अचानक प्लेटफार्म से रेल पटरी पर कूद गया और वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे लेट गया। मालगाड़ी के नीचे आते ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी ने अन्य लोगों की मदद से शव को पटरी से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago