Categories: बलिया

बलिया में साइबर सेल की सराहनीय कार्रवाई, व्यक्ति के खाते में वापस कराई ठगी गई रकम

बलिया में शुक्रवार को साइबर सेल ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि वापस कराई। शिकायतकर्ता ने एसपी और साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

बता दें कि 11 जनवरी 2024 को शिकायतकर्ता अमित कुमार पुत्र नवीन सिंह निवासी बख्तियारपुर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार वर्तमान पता रसड़ा बलिया द्वारा एनसीआरपी पोर्टल/साइबर क्राइम हेल्पलाईन-1930 के माध्यम से एक शिकायत दर्ज करायी गई थी। इसमें उल्लेख किया गया था कि शिकायतकर्ता के बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से 11 जनवरी 2024 को एक लाख तथा बैंक आफ बड़ौदा के खाते से 50 हजार रुपया फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर लिया गया है।

इस मामले को साइबर सेल द्वारा संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और शुक्रवार को शिकायतकर्ता के खाते में 1.50 लाख रुपया वापस कराया गया। साइबर सेल टीम में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी, मोहम्मद जफर, आरक्षी अमरनाथ मिश्र, आरक्षी अमर बहादुर यादव, मुख्य आरक्षी काजल शुक्ला आदि मौजूद रही।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago