Categories: बलिया

बलिया में बाढ़ पीड़ितो को मिलने वाली सामग्री बेच रहे लोग, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा

सरकार बाढ़ पीड़ितों को लेकर तमाम तरह की योजनाएं और सुविधाएं दे रही है, लेकिन कई सरकारी लोग आम लोगों तक इन सुविधाओं को पहुंचने नहीं दे रहे हैं। हाल ही में बलिया के कोलकला में बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री को रात के अंधेरे में बेचने का मामला सामने आया है। जिले के सहतवार थाना अंतर्गत आने वाले गांव में ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर राहत सामग्री बेचने का आरोप लगाया है।

ग्रामीण इस हरकत से बेहद नाराज हैं और उन्होंने जमकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। बताया जा रहा है कि बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाले राशन को रात के अंधेरे में गाड़ी व नाव के सहारे दूर ले जाकर बेचा रहा था। इसमें दो गाड़ियां राशन ले जाने में कामयाब रहीं, लेकिन तीसरी गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

आरोप है इसमें संलिप्त लेखपाल संदीप सिंह भी मौके पर था। ग्रामीणों द्वारा गाड़ी पकड़े जाने पर लेखपाल मौके से फरार हो गया। प्रदर्शन करने वालों में संजय बिंद, गणेश बिंद, प्रेमचन्द्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago