Categories: बलिया

बलिया की ग्राम पंचायतों में करोड़ों की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट 6 महीने में हुईं खराब, गांवों में पसरा अंधेरा

बलिया जिले की 940 ग्राम पंचायतों में पिछले साल लगभग 20 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, लेकिन अब ये स्ट्रीट लाइट बुझ गई हैं। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि खराब होने पर तत्काल इसे बदल दिया जाएगा, लेकिन अब गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। अभी तक इन्हें सुधारा नहीं गया है।

बता दें कि एक गांव में कम से दो लाख से अधिक खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। गांव के आकार के हिसाब से 100-110 लाइट एक गांव में लगाई गई थी, लेकिन 6 महीने के अंदर ही ये खराब हो गई। इसके चलते बारिश में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शङर से सटे अमडरिया, डुमरी, जीराबस्ती, गोठहुली, शिवपुर, छोड़हर, ब्रह्माइन, धरहरा, धर्मपुरा आदि गांवों के ग्रामीण स्ट्रीट लाइट सुधारने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि सचिव और ग्राम प्रधान के बीच मोटी डील हुई थी।

वहीं डीपीआरओ श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि शहर के सटे अग्राम पंचायतों में खराब हुई स्ट्रीट लाइट के बदलने का नियम है। इसकी शिकायत करने पर उसे बदला जाएगा। बहुत जल्द ही लाइट को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago