Categories: बलिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य पुरस्कार, सीएम योगी करेंगे सम्मानित

आज शिक्षक दिवस है, इस मौके पर कई जगहों पर शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। राज्य सरकार भी 6 शिक्षकों को सम्मानित करेगी। जिन 6 शिक्षकों को राज्य पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा, उनमें बलिया के शिक्षक भी शामिल हैं। इन शिक्षकों को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे।

सीएम द्वारा बलिया के शिक्षक के साथ चंदौली, भदोही और गाजीपुर के एक-एक शिक्षक भी शामिल हैं। शिक्षामित्र से शिक्षक बने बलिया के हनुमानगंज विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय मिड्ढा के प्राध्यापक रामनारायण यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सोनभद्र के प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी की प्रधानाध्यापक कौशर जहां सिद्दीकी, चंदौली के चकिया के इंदिरा नगर स्थित उच्च जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना राय, गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक के कटघरा गांव की अर्चिता सिंह को उच्च अध्यापन कार्यशैली के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इन शिक्षकों का चयन बेहतर शिक्षण कार्य के आधार पर हुआ है। सूची में शामिल शिक्षक जिन स्कलों में तैनात हैं, वहां बच्चों की उपस्थिति ठीक है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago