presentation images
चालक की लापरवाही से बुधवार की सुबह एक किशोर की जान चली गयी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली व उसके चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की खबर मिलने के बाद गांव-घर में मातम पसर गया तथा परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
कस्बे के कम्युनिस्ट मुहल्ला (वार्ड संख्या एक) निवासी कौशल वर्मा सरवार गांव में धान की रोपाई कर रहे थे। साथ में मौजूद उनका 17 वर्षीय बेटा बृजेश साईिकल से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि सरवार गांव के मोड़ के पास उसके साइकिल का चेन उतर गया।
किशोर किनारे पर साईिकल खड़ा कर चेन चढ़ा रहा था। इसी बीच सामने से गुजर रहे ट्रैक्टर के ट्राली की चपेट में आकर किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, हालांकि आसपास के लोगों ने पीछा कर वाहन व ड्राईवर को पकड़ लिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली तथा चालक को कब्जे में ले लिया। बृजेश को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान बृजेश की मौत हो गयी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…