बलिया- सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ अभियान चला रहे अनशनकारियों पर फायरिंग करने का आरोप छात्रों ने लगाया है
मंगलवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात बाइक सवारों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग की डर से अनशनकारी महाविद्यालय प्रांगण में भाग गए। 100 नंबर पुलिस को सूचना देने के साथ ही बैरिया पुलिस को भी सूचना दी। महाविद्यालय के चौकीदार दशरथ ने भी बताया कि इंटर कालेज के पास जो शिवमंदिर है उसी स्थान से फायरिंग की गई है।
बुधवार की सुबह अनशनकारी छात्र विकास कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता व मुहम्मद शहजाद ने बैरिया थाना में तहरीर देकर महाविद्यालय के प्राचार्य पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है।
उधर, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत के नेतृत्व में बीए और एमए की फीस वृद्धि के विरोध में दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। महाविद्यालय के द्वार पर अनशनकारी बैठे रहे। मंगलवार की शाम को बैरिया तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन अनशनकारी अपनी मांग पूरा होने तक अनशन जारी रखने के जिद पर हैं।
छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं होता है अनशन जारी रहेगा। इस बारे में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार का कहना है कि महाविद्यालय के गेट पर अनशन कर रहे छात्रों ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…