समाज में नफरत फैला रही है भाजपा- नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी

बलिया- नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि समाज के विभिन्न जाति, धर्म व वर्ग के लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान समाजवादी पार्टी की विचारधारा व कार्यशैली से ही संभव है। भाजपा सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भावनाओं को भड़काकर समाज में नफरत फैला रही है।

चौधरी बुधवार को बांसडीह विधानसभा के कार्यकर्ताओ की पार्टी कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। एकजुट होकर हमें मिशन 2019 को फतह करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्व की समाजवादी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज के लोग परेशान हैं। असमानता की खाई बढ़ती जा रही है, पूंजीपति वर्ग ज्यादा धनवान होते जा रहे हैं जबकि गरीब परेशान व तंगहाल होता जा रहा है। बुनयादी समस्याओं शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, बिजली, पानी व मंहगाई की चर्चा करने पर भाजपा भावनात्मक मुद्दों को भड़काकर अपने राजनीतिक स्वार्थ को पूरा कर रही है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago