बलिया- मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बुधवार को ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लोगों की ओर से चलाये गये ईंट-पत्थर से पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।.
फेफना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद डॉयल 100 की टीम पीआरवी के साथ गांव में पहुंच गयी। बताया जाता है कि एक पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
उनकी ओर से चलाये गये ईंट-पत्थर से जवानों ने खुद को तो किसी प्रकार सुरक्षित बचा लिया लेकिन गाड़ी का शीशा आदि क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद थाने से फोर्स गांव में पहुंची।
घटना के बाद पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाकर जगदीशपुर निवासी राधाकृष्ण वर्मा समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर सभी छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…