सिकंदरपुर डेस्क : बलिया में लागातर बारिश से जनजीवन त्रस्त है । इसी बीच सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरीद दियारे में बृहस्पतिवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की जान चली गई और दूसरा युवक भी घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामबारी निवासी अभय कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष अपने साथी अश्वनी यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र बच्चा लाल यादव निवासी बिषहर थाना खेजुरी। दोनों लोग खरीद गांव के दियारे में भैंस खरीदने के लिए गए हुए थे, की बृहस्पतिवार की दोपहर हो रही रिमझिम बारिश में एकाएक आकाशीय बिजली गिर गयी।
जिसकी चपेट में अभय कुमार यादव व अश्वनी यादव आ गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने अभय कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। वही अश्वनी यादव का इलाज कर घर के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने अभय कुमार यादव का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…