बलिया के अनुराग ने रचा इतिहास, थल सेना के इस एग्जाम में किया टॉप, बने लेफ्टिनेंट

बलिया डेस्क : बलिया के लाल अनुराग का चयन भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। उन्होंने टीजीसी (आर्किटेक) के आल इंडिया मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस कामयाबी से अनुराग ने ज़िले में इतिहास रचने का काम किया है। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अनुराग के थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने से परिजनों के साथ समस्त जनपदवासियों में खुशी का माहौल है।

अनुराग के मुताबिक, उनका चयन थल सेना में 20 जनवरी को ही हो गया था। जुलाई से उनकी ट्रेनिंग शुरू होनी थी। लेकिन कोरोना की वजह से ट्रेनिंग शुरु नहीं हो सकी। अब उनकी ट्रेनिंग 6 अक्टूबर से देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी में होगी। अनुराग ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि इन्हीं लोगों के मार्गदर्शन से वह इस मुक़ाम तक पहुंचे हैं।

अनुराग के पिता गोपाल सिंह सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान हैं। वह सीआरपीएफ में उप सेनानायक पद पर तैनाथ थे। वहीं अनुराग की मां हाउसवाइफ हैं। अनुराग के बड़े भाई अनुपम दिल्ली में कार्यरत हैं और उनकी एकमात्र बहन कुसुम यूएसए में रहती हैं, जो शादीशुदा हैं। अनुराग की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो बी आर्क हैं।

जो उन्होंने चेन्नई यूनिवर्सिटी से पांच वर्षों में कड़ी मेहनत के साथ किया है। इससे पहले उन्होंने इंटरमीडिएट ज़िले के ही केशरी देवी इन्टर कॉलेज से किया। वहीं दसवीं तक की पढ़ाई उन्होंने चेन्नई के सेंट्रल स्कूल से ग्रहण की है। अनुराग ने बताया कि वो शुरू से ही थल सेना में जाना चाहते थे। इस चयन से उनका सपना साकार हो गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago