बलिया- बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी ने थामा एआईएमआईएम का दामन

बलिया डेस्क : बलिया लोकसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी, एवं कई जिलों के कोआर्डिनेटर रहे मोहम्मद शमीम खान ने थामा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन का दामन। जब से पार्टी के जिलाध्यक्ष अमान उल हक अब्बासी बने हैं, तब से अलग-अलग पार्टियों के पदाधिकारी मजलिस में शामिल हो रहे हैं।

इसी क्रम में जिले में बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता रहे मोहम्मद शमीम खान ने मजलिस के जिलाध्यक्ष अमान उल हक अब्बासी की अध्यक्षता में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। मोहम्मद शमीम खान पिछले बीस साल से बहुजन समाज पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा कर रहे थे।

लेकिन पिछले कुछ सालों से बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से भटक जाने के कारण, मोहम्मद सलीम खान पार्टी से असंतुष्ट थे। उन्होंने बताया कि, वास्तव में यदि इस समय पूरे भारत में कोई व्यक्ति संसद से सड़क तक, दलितों, अल्पसंख्यकों वंचितों और पिछडों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है, तो वह ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैं, जिन से प्रेरित होकर मैं मजलिस की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं।

इस कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अमान उल हक अब्बासी ने मोहम्मद शमीम खान की पार्टी सदस्यता ग्रहण करने पर अपनी खुशी जताई उन्होंने कहा कि शमीम खान के आने से पार्टी को और ताकत मिलेगी।इस अवसर पर जिला महासचिव अमीन अंसारी एवं मौलाना जाफर, बेल्थरा रोड विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शाहीन आलम, जिला अध्यक्ष यूथ साजिद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष हृदय पांडे, अकबर उस्मानी, कौशल श्रीमाली एवं काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago