बलिया डेस्क : बलिया में हर बारिश के बाद जलभराव होना आम बात है. हर बरसात कमोबेश एक जैसी ही स्थिति देखने को मिलती है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.
इसी बीच गुरुवार को डीएम श्रीहरि प्रताप शाही कटहल नाला का बहाव चेक करने सुबह 7 बजे निकले थे, तो उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था.
डीएम कटहल नाला का बहाव चेक करने नाव से निकले तो देवकली में नाव फंस गई. यह नाला वृहद ताल सुरहा ताल को गंगा नदी से जोड़ता है. जलकुंभी होने के नाते नाव देवकली गांव के सामने एक जगह फंस गई तो इस दौरान डीएम प्रताप शाही को कर्मचारियों के साथ नाव हाथ पर उठाकर वहां से निकलना पड़ा. उनके साथ ही एसडीएम बांसडीह सर्वेश यादव, CDO विपिन जैन भी थे.
वहीं बलिया की बदहाल सड़कें बारिश के बाद तालाब सी नज़र आती है. इसकी वजह से तमाम दुर्घटनाएँ भी होती रहती हैं.
हालाँकि अब जब डीएम फँसे हैं तो उम्मीद है कि उसका ध्यान इस तरफ़ जाएगा और शासन प्रशासन इसे गम्भीरता से लेगा.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…