रोहित सिंह ने मोदी-योगी के खिलाफ खोला मोर्चा बलिया में चलाया ये अभियान!

बलिया डेस्क : राजनीतिक दल युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने  केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को  किसान और जन विरोधी क़रार दिया. बलिया जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं रोहित सिंह ने किसानों से मुलाकात कर उन्हें कृषि बिल 2020 से होने वाले नुकसान से अवगत कराया और कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार किसान विरोधी है.

बलिया बेलहरी ब्लाक अंतर्गत कई गाँवों का युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने द्वार-द्वार पाँव-पाँव कार्यक्रम के तहत दौरा कर जनता से भेंट कर कृषि बिल-2020 से देश को होने वाले नुकसान से अवगत कराया.  रोहित सिंह ने जनता को देश बचाने हेतु आगे आने का आवाहन भी किया.

उन्होंने कहा की भाजपा कृषि क्षेत्र को निजी हाथों में देने का कुचक्र रच रही है।श्री सिंह ने कहा की भाजपा किसानों को ठग रही है हमारा देश कृषि आधारित राष्ट्र है परंतु मोदी शासन में किसान आत्महत्या को बाध्य हैं. श्री सिंह ने कहा की किसान-नौजवान भूखा है फिर देश की तरक़्क़ी कैसे होगी.

श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना गाँव,गरीब,किसान,मजदूर और नौजवान के बेहतरी की लड़ाई लड़ रही है।श्री सिंह ने कहा की देश में अघोषित आपातकाल है जो भाजपा का विरोध करेगा वो देशद्रोही हो जाएगा. श्री सिंह ने कहा की योगी राज में अपराध अपने चरम पर है. श्री सिंह ने कहा की 2022 में सत्ता का महापरिवर्तन सुनिश्चित है.

श्री सिंह ने कहा की हम पूरे पूर्वांचल का दौरा कर जनता को जागरुक कर रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की भाजपा का नाश अहंकार से होगा. इस अवसर पर बैजू राय,राकेश यादव,पिंटू यादव,सैफ़ नवाज,आलोक राय,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे.

बलिया मालदेपुर मोड़ निवास पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह उनके चित्र पर पुष्पांजलि किया. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की दिनकर वीर रस के कवि थे.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने युवाओं से उनके दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की.
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम दिनकर के वंशज हैं बिना डरे सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ जनता के लिए लड़ेंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago