बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोनवानी निवासी 45 वर्षीय रंजन राम अपने घर में अकेले रहता था। किसी से मिलना-जुलना कम ही रखता था। लोगों का कहना है कि रंजन पिछले 2-3 दिन से बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका पर घरवालों को सूचना दी।
घरवालों ने कहा कि छत के रास्ते जाकर देखिए। कुछ पड़ोसी युवक छत के रास्ते घर में घुसे तो रंजन चौकी पर मृत पड़ा था। इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे बैरिया सीओ उस्मान समेत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में बैरिया सीओ ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…