गौतमबुद्ध नगर जिले में सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत हो गई। युवती बलिया की निवासी थी और देवला में अपने दोस्त के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि देवला गांव में संतोष नाम का युवक बलिया की रहने वाली 19 वर्षीय अंजलि के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। सोमवार को अंजलि का शव उसके कमरे में मिला जबकि संतोष फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि संतोष एक कंपनी में काम करता था, जबकि अंजलि एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई करती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंजलि के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
पुलिस को अभी परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…