बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में इस बार विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इस कारण हर दिन बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं। इसी बीच मेले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चरखी झूले को लेकर कुछ लोगों में मारपीट होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि झूले को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे धीरे मारपीट में बदल गई।
इस मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद मेले में लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना के बाद अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
बता दें कि बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेला, जो कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ शुरू होता है, इन दिनों युवाओं और बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सर्कस, झूले और अन्य मनोरंजन साधनों के कारण मेले में रौनक दिनों-दिन बढ़ रही है। इस बार मेला नगर पालिका परिषद बलिया के साथ जिला प्रशासन की विशेष देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर लगातार भ्रमण कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन कुमार मेले के प्रभारी हैं। इसके अलावा वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया और आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण भी मेले पर नज़र रखे हुए हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…