बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड के पास तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार को हुआ, जहां 75 वर्षीय विश्वनाथ साहू हल्दी बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलिया की ओर जा रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विश्वनाथ साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने सूचना हल्दी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हल्दी पुलिस ने बोलेरो चालक और वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। विश्वनाथ साहू की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…