Categories: बलिया

बलिया में मोबाइल चार्जर से हुई दुर्घटना, युवती की मौत, सब हैरान!

बलिया से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चार्ज करते समय एक युवती करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। युवती की अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक, बांसडीह थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में 22 वर्षीय नीतू चार्जिंग पर लगे मोबाइल को बिजली के बोर्ड से हटा जा रही थी कि तभी चार्जर में करंट आने से वो बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने बताया कि नीतू के शोर मचाने पर मां ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी बिजली को तेज झटका लगा।

इसके बाद शोर सुनकर लोग पहुंचे और डंडे की मदद से नीतू को अलग किया। परिजन तुरंत उसे बांसडीह प्राथमिक केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांसडीह थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि नीतू को मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल ले जाया गया था और इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

वहीं एक अन्य मामले में गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव में शनिवार शाम एक 50 वर्षीय महिला की धान काटने वाली हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पति राधा किशुन राम की तहरीर पर हार्वेस्टर मशीन के अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago