Categories: बलिया

बलिया में नपं के पूर्व अध्यक्ष से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी

बलिया के नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि पत्र के जरिये रंगदारी की मांग की गई है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी है।

पुलिस ने बताया कि डाक के जरिए पूर्व अध्यक्ष को एक पत्र मिला है, जिसमें खुद को विश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए गुप्ता से दस करोड़ रुपये देने को कहा गया है। रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि गुप्ता की तहरीर मिली है तथा इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बिल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले डाक के जरिए एक पत्र मिला है, जिसमें स्वयं को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए उनसे दस करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी रेनू गुप्ता वर्तमान समय में भाजपा की बिल्थरा रोड नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। वह खुद बिल्थरा रोड नगर पंचायत के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं तथा व्यवसायी हैं। इसके साथ ही वह भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक भी हैं। उन्होंने बताया कि रंगदारी मांगने वाले मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दे दी है तथा मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर उभांव थाना में दी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago