Categories: बलिया

बलिया में एसआई ने भाजपा नेता पर बरसाए थप्पड़, बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल

बलिया के सिकंदरपुर में एसआई ने एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो खेजुरी थाने का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक उपनिरीक्षक औरंगजेब खां बेरहमी से 65 वर्षीय बुजुर्ग पर थप्पड़ बरसा रहे हैं।

पीड़ित बुजुर्ग और भाजपा नेता सदानंद सिंह खेजुरी थाना क्षेत्र के बड़सरी के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के तारकेश्वर सिंह से मेरा वर्षों पुराना जमीनी विवाद है। इस संबंध में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की थी, लेकिन खेजुरी पुलिस ने विपक्षी से सांठ-गांठ कर मामले को उलझा दिया। 29 नवंबर के दिन ये मामला थाने पहुंचा। जहां एसआई औरंगजेब खां ने मुझ पर कथित तौर पर विवादित भूमि पर लगी फसल को आधा-आधा करने का दबाव बनाया। जब मैंने इसका विरोध किया तो एसआई भड़क गए और मुझ पर लात-घूसे बरसाने लगे।

इतना ही नहीं एसआई ने मुझे हवालात में बंद कर दिया और उनकी कही बात न मानने पर मेरे बेटे को फर्जी गांजा और छेड़खानी के आरोप में फंसाने की धमकी दी। इसके अलावा एसआई ने बुजुर्ग को हवालात में भूखा-प्यासा रखते हुए गुंडा ऐक्ट में चालान करने की बात कही। बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने से लोगों में काफी आक्रोश है। पीड़ित ने एसपी विक्रांत वीर को शिकायती पत्र सौंप उक्त एसआई पर मुकदमा दर्ज करने सहित विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में एसआई औरंगजेब खां का कहना था कि दोनों पक्षों में आए दिन मारपीट की घटना होती रहती है। शुक्रवार को भी दोनों पक्ष थाने आया था। पूछताझ के दौरान एक पक्ष को बैठाया जा रहा था। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago